Create your Account
Mahatari Vandana Yojana: महिला दिवस पर ‘महतारी’ को बड़ा तोहफा, CM विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त
- Rohit banchhor
- 08 Mar, 2026
प्रदेश की 68 लाख 49 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 641 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
Mahatari Vandana Yojana: रायपुर/बस्तर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 से महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी कर दी। इसके साथ ही प्रदेश की 68 लाख 49 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 641 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
सरकार की इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे घरेलू खर्चों में सहयोग कर सकें और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। महिला दिवस के अवसर पर किस्त जारी होने से प्रदेशभर की महिलाओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और महतारी वंदन योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में योजना की 24वीं किस्त के रूप में करीब 641 करोड़ 34 लाख रुपये महिलाओं के खातों में भेजे गए थे। वहीं 25वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को कुल 16 हजार 237 करोड़ 33 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। सरकार का मानना है कि इस योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा मिल रहा है, बल्कि परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी उन्हें मदद मिल रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
- 2. UP News : हर बच्चे को स्कूल लेकर जाएं...., CM योगी ने 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ, बच्चों को दीं किताबें और बैग
- 3. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, ASI एहसान खान को रिश्वत लेते रंगे किया गिरफ्तार
- 4. Sukesh Chandrashekhar: 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत,जानिए पूरा मामला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

