Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Maharashtra News : ठाणे में बच्चियों के यौन उत्पीड़न पर गुस्से में उबला शहर, अभिभावकों ने किया रेलवे स्टेशन पर हंगामा, ट्रेनें रुकीं

Maharashtra News : मुंबईं। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक स्कूल में चार साल की दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

Maharashtra News : ठाणे में बच्चियों के यौन उत्पीड़न पर गुस्से में उबला शहर, अभिभावकों ने किया रेलवे स्टेशन पर हंगामा, ट्रेनें रुकीं
X
Maharashtra News : मुंबईं। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक स्कूल में चार साल की दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। इस घटना के विरोध में सैकड़ों आक्रोशित अभिभावक और स्थानीय लोग मंगलवार सुबह बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और पटरियों पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई।


Maharashtra News : बता दें कि मंगलवार सुबह 8 बजे से ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुस्साए अभिभावक और लोग इकट्ठा हो गए। उनका आरोप था कि स्कूल प्रबंधन और प्रशासन ने इस गंभीर घटना पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और स्कूल प्रबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया।


Maharashtra News : घटना की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई की है। कथित यौन उत्पीड़न के मामले में स्कूल के प्रिंसिपल और दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने पहले ही एक स्कूल अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर तीन और चार साल की बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है।


Maharashtra News : मुख्यमंत्री का बयान
घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, “इस मामले में एसआईटी का गठन कर दिया गया है और हम स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेंगे। इस मामले को तेजी से निपटाने की प्रक्रिया में हैं और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”


Maharashtra News : ट्रेनों पर पड़ा असर
प्रदर्शन के चलते बदलापुर रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन रूट की ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने स्थिति को सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन सुबह के व्यस्त समय में ट्रेनों का थमना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। इस घटना ने पूरे राज्य में लोगों के बीच आक्रोश फैला दिया है, और अभिभावकों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire