Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Maharashtra: फडणवीस सरकार आज साबित करेगी बहुमत, राहुल नार्वेकर होंगे स्पीकर

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के आखिरी दिन, सोमवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार अपना बहुमत साबित

Maharashtra: फडणवीस सरकार आज साबित करेगी बहुमत, राहुल नार्वेकर होंगे स्पीकर
X

मुंबई। Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के आखिरी दिन, सोमवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार अपना बहुमत साबित करेगी।महायुति को पहले से ही विधानसभा में बहुमत का स्पष्ट समर्थन प्राप्त है, इसलिए यह बहुमत परीक्षण केवल औपचारिक प्रक्रिया मानी जा रही है।

Maharashtra: राहुल नार्वेकर होंगे स्पीकर

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा में स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने रविवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, तथा महायुति गठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे। राहुल नार्वेकर कोलाबा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनका निर्विरोध स्पीकर चुना जाना लगभग तय है क्योंकि किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire