Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Maharashtra CM Face: भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी मुंबई हुए रवाना, सस्पेंस के बीच विधायक दल की बैठक कल, देखें VIDEO

Maharashtra CM Face: महाराष्ट्र के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी मंगलवार शाम मुंबई के लिए रवाना हुए। महाराष्ट्र भाजपा

Maharashtra CM Face: भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी मुंबई हुए रवाना, सस्पेंस के बीच विधायक दल की बैठक कल, देखें VIDEO
X

गांधीनगर। Maharashtra CM Face: महाराष्ट्र के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी मंगलवार शाम मुंबई के लिए रवाना हुए। महाराष्ट्र भाजपा की विधायक दल की बैठक कल सुबह 11 बजे होगी। महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे भले ही घोषित हो गए हों, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है।


Maharashtra CM Face: बता दें कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को बीते रोज ही महाराष्ट्र का ऑब्जर्वर बनाया गया था और 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने महाराष्ट्र को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। विजय रुपाणी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। एकनाथ शिंदे ने ही बयान दिया था कि भाजपा का सीएम बने तो मुझे कोई तकलीफ नहीं है। मुझे लगता है कि इस बार बारी भाजपा का सीएम बनने की है, ऐसी संभावना है।


Maharashtra CM Face: 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हो रही जद्दोजहद पर बुधवार 5 दिसंबर को विराम लग जाएगा। 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण का दावा करने वाली भाजपा के पास अब बस कल का ही दिन शेष है। कल ही मुंबई में महायुति के विधायक दलों की बैठक होनी है और इसी बैठक में राज्य के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।


Maharashtra CM Face: माना जा रहा है कि इस बार सीएम पद भाजपा अपने पास रखेगी। यह वजह है कि देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे है। लेकिन उपमुख्यमंत्री किसका होगा, इस पर अभी कुछ साफ नहीं है। चर्चा है कि शिवसेना ने अभी तक उपमुख्यमंत्री को लेकर नाम तय नहीं किया है। वहीं अजित पवार की पार्टी एनसीपी के कुछ मंत्रालयों को लेकर अड़ने की भी चर्चा है।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire