Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Maharashtra Cabinet expansion: नागपुर में आज नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण, कैबिनेट विस्तार में 30 से ज्यादा मंत्री होंगे शामिल
मुंबई/नागपुर। Maharashtra Cabinet expansion: महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार रविवार 15 दिसंबर को राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में होगा। यह शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, करीब 30-32 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा कोटे से 20-21 मंत्री, शिवसेना (शिंदे गुट) से 11-12 और एनसीपी (अजित पवार गुट) से 9-10 मंत्री बनाए जाने की संभावना है। बता दें कि 5 दिसंबर को मुंबई में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत कुल 43 सदस्य हो सकते हैं।
Maharashtra Cabinet expansion: बीजेपी के पास रहेगा गृह मंत्रालय भाजपा और शिवसेना के बीच गृह मंत्रालय को लेकर चर्चा चल रही थी। शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के कद को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय की मांग की थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, भाजपा इसे अपने पास रखेगी। गृह मंत्रालय समेत कई अहम विभाग भाजपा के हिस्से में आने की संभावना है।
Maharashtra Cabinet expansion: महा-युति की विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट)-एनसीपी (अजित पवार गुट) के महा-युति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज है जिसमें भाजपा को 132,शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली थी।इस प्रचंड बहुमत के साथ महा-युति ने महाराष्ट्र में सत्ता में वापसी की।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : “मैं अब SIR से मुक्ति पा जाऊंगा…”: छुट्टी न मिलने से आहत BLO ने दी जान, बेटी की शादी से पहले घर में पसरा मातम
- 2. New Schemes in Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली की बेटियों को देंगी होली की सौगात, दिल्ली लखपति बिटिया योजना समेत इन चार योजनाओ का करेंगी शुभारंभ
- 3. Asian News और News Plus21 में मंच पर शुरु आज की नारी सम्मान सीजन- 3, देखें लाइव
- 4. UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में भरा धुंआ, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे BJP नेता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

