Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Maharashtra Assembly Elections: वोट जिहाद और बंटेंगे तो कटेंगे के बीच किससे जुड़ेंगे मतदाता, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कल, 23 को नतीजें

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा

Maharashtra Assembly Elections: वोट जिहाद और बंटेंगे तो कटेंगे के बीच किससे जुड़ेंगे मतदाता, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कल, 23 को नतीजें
X
नई दिल्ली। Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस बार चुनाव में वोट जिहाद, मुस्लिम आरक्षण संविधान, जातिगत जनगणना, बंटेंगे तो कटेंगे और एक हैं तो सेफ हैं जैसे चुनावी स्लोगन ने मतदाताओं को प्रभावित किया है।

Maharashtra Assembly Elections: माझी लाडकी बहिन योजना महायुति पर भारी

भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी का गठबंधन ‘महायुति’, महिलाओं के लिए माझी लाडकी बहिन जैसी अपनी लोकप्रिय योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रहा है। भाजपा के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसे नारों से हिंदू वोटर्स का ध्रुवीकरण होता दिख रहा है।

Maharashtra Assembly Elections: वहीं, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के गठबंधन एमवीए ने जाति आधारित जनगणना, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करके सत्तारूढ़ गठबंधन को चुनौती देने को तैयार है। इसके नतीजे क्या होंगे ये मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire