Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Aryavarta Shatdarshan Sadhu Mandal: महंत रामभूषण दास महाराज बने आर्यावर्त षट्दर्शन साधु मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू धर्म के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
- Pradeep Sharma
- 05 May, 2025
Aryavarta Shatdarshan Sadhu Mandal: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को आयोजित आर्यावर्त षट्दर्शन साधु मंडल-भारत की बैठक में महंत रामभूषण दास महाराज को सर्वसम्मति से संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
Aryavarta Shatdarshan Sadhu Mandal: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को आयोजित आर्यावर्त षट्दर्शन साधु मंडल-भारत की बैठक में महंत रामभूषण दास महाराज को सर्वसम्मति से संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह बैठक हिंदू धर्म और संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए संतों को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक में उपस्थित साधु-संतों ने सर्वसम्मति से महंत रामभूषण दास महाराज को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना।
Aryavarta Shatdarshan Sadhu Mandal: संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में हिंदू धर्म के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। महंत रामभूषण दास महाराज के नेतृत्व में संगठन ने गौवंश संरक्षण, संस्कृत शिक्षा, और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में ठोस योजनाएं लागू करने का संकल्प लिया है। इसके अलावा, हिंदू धर्मस्थलों के विकास और साधु-संतों की एकता को मजबूत करने के लिए देशव्यापी अभियान चलाने की योजना है। बता दें कि आर्यावर्त षट्दर्शन साधु मंडल का गठन हिंदू धर्म के विभिन्न संप्रदायों और साधुओं को एक मंच पर लाने के लिए किया गया है।
Aryavarta Shatdarshan Sadhu Mandal: संगठन के प्रमुख उद्देश्य
संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा, मंदिरों, मठों, और आश्रमों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी संपत्तियों का संरक्षण, नए धार्मिक स्थलों का निर्माण, हिंदू धर्मस्थलों के विकास में सहयोग और दान स्वीकार करना, आध्यात्मिक एकता, साधुओं, पुजारियों, कथा वाचकों, और आश्रमों के संतों को संगठित कर आध्यात्मिक ऊर्जा का विकास, ऋषि और कृषि संस्कृति का प्रचार, प्राचीन आश्रमीय व्यवस्था के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक उन्नति को बढ़ावा देना, गौवंश संरक्षण, गौशालाओं का निर्माण और प्रबंधन, साथ ही गोपालन को प्रोत्साहन, संस्कृत का उत्थान, संस्कृत पाठशालाओं को साहित्य उपलब्ध कराना और भाषा के प्रचार के लिए सक्रियता और सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दे, सामाजिक समस्याओं पर संतों का मार्गदर्शन सरकार तक पहुंचाना और प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना शामिल है।
Aryavarta Shatdarshan Sadhu Mandal: बता दें कि आर्यावर्त षट्दर्शन साधु मंडल का उद्देश्य केवल धार्मिक एकता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समस्याओं के समाधान और पर्यावरण संरक्षण जैसे व्यापक मुद्दों पर भी काम करता है। संगठन सरकारों के साथ मिलकर धर्म-संगत और न्यायोचित समाधानों के लिए संघर्ष करने को प्रतिबद्ध है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की व्यापक समीक्षा शुरू की, पीडीएस सुधार और पारदर्शिता पर दिया जोर
- 2. CG Assembly winter session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से : विधायकों ने लगाए 628 सवाल, नए विधानसभा भवन में चार दिन चलेगा सत्र
- 3. Raj Bhavan Known as Lok Bhavan: सभी राज्यों के राजभवन को अब कहा जाएगा लोकभवन, जानें क्या है इसकी वजह और यह क्यों जरूरी
- 4. MP: रील बनाते समय 50 फीट ऊंचे पुल से गिरा युवक, ऑन-द-स्पॉट मौत, पूरी घटना फोन में रिकॉर्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

