Create your Account
महामंडलेश्वर बनेंगी बॉलीवुड की सनसनी, महाकुंभ में संन्यासी रूप में नजर आईं ये एक्ट्रेस
नई दिल्ली/मुंबई: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अब फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर संन्यास लेने का निर्णय लिया है। हाल ही में, ममता ने प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर संन्यास की दीक्षा ली और साध्वी के रूप में अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस दौरान वह किन्नर अखाड़े में भगवा रंग के कपड़े पहने और गले में रुद्राक्ष की माला, कंधे पर झोला लटकाए दिखाई दीं। ममता को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की पदवी दी जाएगी, और शाम को उनका पट्टाभिषेक समारोह होगा। इस विशेष मौके पर उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद लिया।
अब ममता कुलकर्णी का नया नाम "श्री माई ममता नंद गिरी" होगा। महाकुंभ में उन्होंने संगम के किनारे खुद पिंडदान भी किया और अपने संन्यासी जीवन की शुरुआत की। इसके साथ ही ममता ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से यह साफ कर दिया है कि वह अब संन्यास ले चुकी हैं और फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।
ममता कुलकर्णी ने हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'करन अर्जुन', 'चाइना गेट', 'तिरंगा', 'छुपा रुस्तम' जैसी प्रसिद्ध फिल्में शामिल हैं। उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर अब धर्म की राह पकड़ ली है। ममता कुलकर्णी पिछले कई सालों से विदेश में थीं और 25 साल बाद भारत वापस लौटी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Accident: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत,एक गंभीर, सड़क किनारे डाली गई गिट्टी पर फिसल कर गिरी बाइक
- 2. MP Crime : सोते युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 4. UP Accident : बाइक सवार बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा, दो की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

