Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहा महाकुंभ, एमपी के यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें...

इन ट्रेनों के लिए यात्री आईआरसीटीसी के ऐप से बुकिंग कर सकते हैं।

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहा महाकुंभ, एमपी के यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें...
X

MP News : भोपाल। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। कुंभ में जाने वाले मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए रेलवे 11 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। यह मध्य प्रदेश के 35 से अधिक स्टेशन से होकर गुजरेंगी। वहीं 7 गाड़ियां भोपाल मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभी 7 ट्रेनों का शेड्यूल फाइनल हो गया है। इन ट्रेनों के लिए यात्री आईआरसीटीसी के ऐप से बुकिंग कर सकते हैं।

MP News : महाकुंभ के लिए ये ट्रेनें भी चलेंगी-

03255-56 आनंद विहार पुणे स्पेशल ट्रेन 12 जनवरी से चलेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन 13 जनवरी से चलेगी। यह ट्रेन ईटारसी जबलपुर कटनी आदि से गुजरेगी। इसी तरह 01217/01218 नागपुर से दानापुर कुंभ स्पेशल ट्रेन 15 जनवरी से चलेगी, यह ट्रेन जबलपुर-कटनी आदि जैसे स्टेशनों पर हॉल्ट लेगी।01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जनवरी से 20 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11.10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुंचेगी।

MP News : वहीं 01662 स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।09801 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 8:15 बजे सोगरिया से चलेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं 09802 स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी से 19 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दोपहर 2:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire