Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

महाकुंभ विशेष ट्रेन : भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बनारस तक स्पेशल ट्रेन शुरू

इस दौरान महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे यात्री ट्रेन के शुरू होने से खुश दिखाई दिए।

महाकुंभ विशेष ट्रेन : भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बनारस तक स्पेशल ट्रेन शुरू
X

MP News : भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की मांग और आस्था को ध्यान में रखते हुए, श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के रानी कमलापति, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

MP News : 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जनवरी से 20 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुँचेगी। इसी प्रकार 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

MP News : रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर स्टेशन पर रुकेगी। आज सुबह भी गाड़ी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए रवाना हुई। इस दौरान महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे यात्री ट्रेन के शुरू होने से खुश दिखाई दिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire