Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mahakumbh: रशियन लड़की को अघोरी बाबा से हुआ प्यार, फिर रचाई शादी, अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे Viral

Mahakumbh

Mahakumbh: रशियन लड़की को अघोरी बाबा से हुआ प्यार, फिर रचाई शादी, अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे Viral
X

Mahakumbh: प्रयागराज: महाकुंभ 2025 में कई अनोखी और हैरान करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें से एक रशियन महिला और अघोरी बाबा की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वीडियो में एक शख्स रशियन महिला से पूछता है, "क्या आपको हिंदू धर्म पसंद है?" महिला जवाब देती है कि वह भगवान गणेश की भक्त हैं। फिर वही शख्स अघोरी बाबा से पूछता है कि क्या यह लड़की उनकी तपस्या में खलल डालती है, तो बाबा शर्माते हुए मुस्कुराते हैं। यह प्यारा और अद्भुत पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Mahakumbh: रशियन लड़की के शरीर पर कई टैटू बने हैं, जिनमें भगवान गणेश का टैटू भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, यह लड़की रूस से महाकुंभ मेले में आई थी और भारत के सनातन धर्म से इतनी प्रभावित हो गई कि उसने भारत में बसने का निर्णय लिया। अब वह अघोरी बाबा को अपना पति मानती है और दोनों की प्रेम कहानी को लेकर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Mahakumbh: यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @rue_xyz पेज से पोस्ट किया गया है, और अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जैसे एक यूजर ने लिखा, "अब हमें भी बाबा बनना पड़ेगा।" यह प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire