Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ जबरदस्त जनसैलाब, अब तक 62.06 करोड़ ने लगाई डुबकी, महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान के लिए बढ़ाई इमरजेंसी सर्विस ,देखें वीडियो
- Pradeep Sharma
- 24 Feb, 2025
Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के 'प्रयागराज महाकुंभ' का सोमवार (24 फरवरी) को 43वां दिन है। महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को मेले का समापन होगा। 13 जनवरी से अब तक 62.06 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। सोमवार को
प्रयागराज। Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के 'प्रयागराज महाकुंभ' का सोमवार (24 फरवरी) को 43वां दिन है। महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को मेले का समापन होगा। 13 जनवरी से अब तक 62.06 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। सोमवार को भी संगम आने-जाने वाले सभी रास्तों पर भीड़ है।
Mahakumbh 2025: 35.31 लाख लोगों ने किया स्नान
संगम में सोमवार सुबह 8 बजे तक 35.31 लाख लोगों ने स्नान किया। रविवार (23 फरवरी) को 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। महाकुंभ में सोमवार को 15 हजार से ज्यादा सफाईकर्मी सफाई करके रिकॉर्ड बनाएंगे। इससे पहले, 14 फरवरी को 300 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने नदी की सफाई करके रिकॉर्ड बनाया था।
Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर इमरजेंसी सर्विस बढ़ाई
26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। मुख्य स्नान के साथ 26 को महाकुंभ का समापन होगा। मेला खत्म होने में 2 दिन और बचे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ेगी। प्रशासन को अंदेशा है कि भारी भीड़ आएगी। सीएम के निर्देश पर स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल में इमरजेंसी सर्विस बढ़ा दी गई है। ICU बेड की संख्या बढ़ाकर 147 कर दी गई है। पहले यहां ICU के 52 बेड थे।
Mahakumbh 2025: रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए
भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए रेलवे ने प्रयागराज के कई रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बना दिए हैं। यह व्यवस्था महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बनाई है। प्रयागराज जंक्शन पर 1.15 लाख वर्ग फीट, नैनी में 1.14 लाख वर्ग फीट, प्रयागराज छिवकी में 80 हजार वर्ग फीट, प्रयाग जंक्शन पर 1.07 लाख वर्ग फीट, फाफामऊ जंक्शन पर 94 हजार वर्ग फीट, झूंसी में 1.93 लाख वर्ग फीट और प्रयागराज रामबाग में 43 हजार वर्ग फीट में स्थायी और अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान, लड़की के परिजनों ने पीटा, शिकायत दर्ज न होने पर उठाया खौफनाक कदम
- 2. Chardham Yaatra : चारधाम दर्शन से पहले कर लें ये तैयारियां, लगातार बर्फबारी से बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, जानें धामों के कपाट खुलने की तारीखें
- 3. MP News : दर्शन से पहले हादसा, परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
- 4. Vedanta Plant Accident Update: वेदांता प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा 24 तक पहुंचा, 9 घायलों का इलाज जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

