Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mahakumbh 2025: मकर संक्रांति पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान, 13 अखाड़ों के साधु संतों ने लगाई त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी

महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: मकर संक्रांति पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान, 13 अखाड़ों के साधु संतों ने लगाई त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी
X

Mahakumbh 2025: प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान के अवसर पर संगम तट पर अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर इस विशेष स्नान में देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार के अनुसार, सुबह सात बजे तक 98 लाख 20 हजार श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई, और अब तक एक करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने भी पवित्र डुबकी लगाई, और अखाड़ों में श्रद्धालुओं का स्नान लगातार जारी रहा।


Mahakumbh 2025:
महाकुंभ का पहला अमृत स्नान आज श्री पंचायाती अखाड़ा महानिर्वाणी और शंभू पंचायती अटल अखाड़े के साधु-संतों के संगम में आस्था की डुबकी लगाने के साथ शुरू हुआ। इन दोनों अखाड़ों के साधु-संत मंगलवार सुबह 6:15 बजे संगम घाट पर पहुंचे और स्नान किया। इस दौरान हर अखाड़े को 40-40 मिनट का समय तय किया गया था।

Mahakumbh 2025: डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया, "आज महाकुंभ का पहला अमृत स्नान है, जिसमें विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने स्नान किया। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे थे। अब तक घाटों पर अत्यधिक भीड़ है, लेकिन हमारी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्नान पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।"

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आज 13 अखाड़ों के साधु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे। इसके अलावा अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, जो इस विशेष अवसर पर पवित्र स्नान करने के लिए पहुंचे थे।


वीडियो क्रेडिट: ANI

Mahakumbh 2025: अमृत स्नान की
आगामी तिथियां:

पहला स्नान: 14 जनवरी, मकर संक्रांति

दूसरा स्नान: 29 जनवरी, मौनी अमावस्या

तीसरा स्नान: 3 फरवरी, बसंत पंचमी

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था साफ नजर आ रही है, और इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश की नजरें प्रयागराज पर हैं।


Mahakumbh 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है। आज आस्था के महापर्व 'मकर संक्रांति' के पावन अवसर पर महाकुंभ-2025, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर प्रथम अमृत स्नान कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई!"


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire