Mahakumbh 2025: अमृत स्नान में 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, दुनिया ने देखी दिव्य और अलौकिक सनातन की झलक
Mahakumbh 2025 Amrit Snan: महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान भव्य, दिव्य और अलौकिक रहा। मकर संक्रांति के पवन अवसर पर मंगलवार (14 जनवरी 2025) को त्रिवेणी संगम पर सुबह अलग-अलग अखाड़ों के

प्रयागराज। Mahakumbh 2025 Amrit Snan: महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान भव्य, दिव्य और अलौकिक रहा। मकर संक्रांति के पवन अवसर पर मंगलवार (14 जनवरी 2025) को त्रिवेणी संगम पर सुबह अलग-अलग अखाड़ों के साधुओं ने स्नान किया। सबसे पहले जूना अखाड़े के नागा साधुओं ने स्नान किया।
Mahakumbh 2025 Amrit Snan: यूपी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मकर संक्रांति के मौके पर 3.50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इसके साथ ही प्रयागराज से लोगों के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ नजर आ रही है। महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर पुष्प की वर्षा की गई।
Mahakumbh 2025 Amrit Snan: नागा साधुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। हाथों में तलवार, त्रिशूल और शरीर पर भस्म-भभूत रमाए नागा साधु भगवान शिव का जयघोष करते हुए संगम पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बीच अलमस्त नागा साधुओं का जत्था शंखनाद करते, जटाओं को हवा में लहराते हुए संगम की ओर बढ़ रहा था। इस विहंगम दृश्य को देखकर साधुओं का इंतजार कर रहे श्रद्धालु जयघोष करने लगे। नागा साधुओं और श्रद्धालुओं के जयघोष से प्रयागराज की गलियां गूंज उठी।


