Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ ने लगाया आस्था और अर्थ का जादू, 45 दिन में 4 लाख करोड़ का करोबार, यूपी की अर्थव्यवस्था को मिला बड़ा बढ़ावा...

यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा वरदान साबित हुआ है।

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ ने लगाया आस्था और अर्थ का जादू, 45 दिन में 4 लाख करोड़ का करोबार, यूपी की अर्थव्यवस्था को मिला बड़ा बढ़ावा...
X

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में 144 साल बाद लगा महाकुंभ मेला आस्था के साथ-साथ अर्थ के मामले में भी ऐतिहासिक साबित हुआ। 45 दिनों तक चले इस महाकुंभ के दौरान 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई और इस दौरान 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा वरदान साबित हुआ है।

Mahakumbh 2025 : 100 से अधिक देशों से पहुंचे श्रद्धालु-
महाकुंभ के दौरान 100 से अधिक देशों के श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। इससे न केवल पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को फायदा हुआ, बल्कि ट्रांसपोर्ट, खाद्य, रिटेल और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में भी भारी उछाल देखने को मिला। यूपी सरकार को इस दौरान 25 हजार से 30 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Mahakumbh 2025 : योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की सफलता को राज्य की बढ़ती क्षमता से जोड़ते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक था, बल्कि इसने यूपी की अर्थव्यवस्था को 3 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ ने यूपी को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी है।

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज के साथ अन्य धार्मिक स्थलों को भी मिला फायदा-
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के साथ-साथ काशी, अयोध्या, चित्रकूट और मिर्जापुर जैसे धार्मिक स्थलों का भी दौरा किया। इससे इन क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां तेज हुईं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ, जबकि पूरे क्षेत्र में कुल कारोबार 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire