Create your Account
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ 2025 में छत्तीसगढ़ पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, श्रद्धालुओं में बढ़ी उत्सुकता...
- Pradeep Sharma
- 14 Jan, 2025
महाकुंभ 2025 के दौरान छत्तीसगढ़ ने अपनी कला, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया है
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के दौरान छत्तीसगढ़ ने अपनी कला, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पैवेलियन इस वर्ष महाकुंभ का एक प्रमुख आकर्षण बनकर उभरा है। यह पैवेलियन न केवल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास और योजनाओं की जानकारी भी देता है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों में इसके प्रति उत्साह बढ़ा है।

Mahakumbh 2025 : पैवेलियन में छत्तीसगढ़ की विरासत की झलक-
प्रयागराज के महाकुंभ में सेक्टर 6 के लक्ष्मी द्वार के पास स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन को खास रूप से डिज़ाइन किया गया है। इसका प्रवेश द्वार राज्य के गौर मुकुट के रूप में स्थापित किया गया है, जो दूर से ही श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करता है। इसके अलावा, बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात की तस्वीर भी प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित की गई है। पैवेलियन के अंदर छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है और दाहिनी ओर राज्य की प्रमुख चार देवियों - मां महामाया, मां चंद्रहासिनी, मां दंतेश्वरी और मां बम्लेश्वरी की तस्वीरें और उनके बारे में जानकारी दी गई है।

Mahakumbh 2025 : ग्रामीण जीवन और सांस्कृतिक धरोहर की प्रदर्शनी-
पैवेलियन में छत्तीसगढ़ के जीवंत ग्रामीण परिवेश का चित्रण किया गया है, जिसमें परंपरागत गांव, आदिवासी कला, संस्कृति, वस्त्र, आभूषण और जीवनशैली को प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही बस्तर के प्रसिद्ध ढोकरा शिल्प और राज्य के राजकीय पशु-पक्षी को भी प्रदर्शित किया गया है।

Mahakumbh 2025 : वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की योजनाओं का प्रचार-
श्रद्धालुओं और पर्यटकों को छत्तीसगढ़ की शासन योजनाओं की जानकारी देने के लिए वर्चुअल रियलिटी हेडसेट और 180 डिग्री वीडियो का उपयोग किया जा रहा है। इन तकनीकों के माध्यम से राज्य की योजनाओं, जैसे मोर आवास मोर अधिकार योजना और 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर, सिरपुर और जैतखाम की प्रतिकृतियों का भी प्रदर्शन किया गया है।

Mahakumbh 2025 : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का विकास-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। राज्य की योजनाओं और विकास कार्यों की सफलता को देखकर स्थानीय लोग और देश भर से आए श्रद्धालु उत्साहित हैं। महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पैवेलियन एक छोटी सी छत्तीसगढ़ की झलक प्रदान कर रहा है, जहां लोग इसे जानने के लिए घंटों कतारों में खड़े नजर आते हैं।
मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से यह स्पष्ट हो रहा है कि छत्तीसगढ़ का विकास और सांस्कृतिक धरोहर अब पूरे देश में पहचान बना रहे हैं। महाकुंभ के इस विशेष आयोजन में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शनी एक बड़ा आकर्षण बन गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : वनवासियों के खातों में पहुँची खुशियों की सौगात, 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
- 2. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
- 3. Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश
- 4. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

