Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mahakumbh 2025: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, कहा- 'यह मेरे लिए सौभाग्य की बात'

Mahakumbh 2025: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, कहा- यह मेरे लिए सौभाग्य की बात
X

Mahakumbh 2025: नई दिल्ली: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं और प्रसिद्ध हस्तियों का आना लगातार जारी है। इसी कड़ी में भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी अपने पिता के साथ कुंभ में पहुंचीं और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

Mahakumbh 2025: 'दुनिया में ऐसा आयोजन कहीं नहीं होता'

संगम में स्नान करने के बाद साइना नेहवाल ने महाकुंभ की भव्यता की सराहना की। उन्होंने कहा, "आज मैं त्रिवेणी संगम आई हूं और यहां मुझे किसी बड़े त्यौहार की अनुभूति हो रही है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं आज यहां आई... मुझे इस बात की खुशी है कि सब लोगों में इतना विश्वास है और सभी इतनी आस्था के साथ यहां पर आए हैं... उत्तर प्रदेश सरकार को सलाम कि उन्होंने इतनी मेहनत की है और इनती अच्छी व्यवस्था की है..." उनके कंधे पर 'जय श्री राम' लिखा हुआ गमछा बी था।

Mahakumbh 2025: करोड़ों श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक 37 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। हाल ही में भूटान के राजा ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संगम में डुबकी लगाई थी।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire