Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Mahakumbh 2025 : 73 देशों के 116 राजदूत संगम में लगाएंगे डुबकी, भव्य स्वागत की तैयारी...
- Rohit banchhor
- 01 Feb, 2025
इस विशेष आयोजन में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज। महाकुंभ 2025 एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है, जिसमें 73 देशों के 116 राजदूत हिस्सा लेंगे। यह आयोजन भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने का एक अनूठा अवसर होगा। सभी राजदूत अरैल घाट पर अपने-अपने देशों के ध्वज फहराएंगे और फिर संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। इस विशेष आयोजन में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
Mahakumbh 2025 : बता दें कि महाकुंभ में शामिल होने आ रहे विदेशी राजदूतों के स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। अरैल घाट पर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया जाएगा, जहां वे अपने-अपने देशों के ध्वज फहराकर वैश्विक एकता और आध्यात्मिकता का संदेश देंगे। इसके बाद, राजदूत प्रयागराज के अक्षयवट, सरस्वती कूप और हनुमान मंदिर का दर्शन करेंगे। ये धार्मिक स्थल भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रतीक हैं, जिन्हें देखने और समझने का अवसर इन अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को मिलेगा।
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं-
महाकुंभ 2025 को सफल और भव्य बनाने के लिए भारत सरकार के विदेश और गृह मंत्रालय ने विशेष इंतजाम किए हैं। बमरौली हवाई अड्डे पर विदेशी राजदूतों के लिए वीआईपी लाउंज में नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, उनके लिए टूर गाइड्स भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बेहतर तरीके से समझ सकें। गृह मंत्रालय ने 140 विशेष कर्मचारियों और नावों की व्यवस्था की है, ताकि यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो और सभी मेहमान सुरक्षित एवं सहज महसूस करें।
Mahakumbh 2025 : आध्यात्मिकता और संस्कृति का वैश्विक मंच-
महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जो 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में आयोजित होगा। इस आयोजन के दौरान छह शाही स्नान होंगे, जिनमें करोड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस बार अमेरिका, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, रूस, स्विट्जरलैंड, जापान, न्यूजीलैंड, जर्मनी, नेपाल, कनाडा समेत 73 देशों के राजदूत इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Bilasa Mahotsav 2026: बिलासा महोत्सव कल से, ददरिया, भरथरी, गम्मत, बारहमासी गीत-संगीत नृत्य से होगी शुरुआत
- 2. Crime News : बिरयानी सेंटर के फ्रिजर में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
- 3. Raipur City News : नगर निगम मुख्यालय में दिव्यांगों के रैंप जाने वाले रास्ते पर रोड़ा बने अपर आयुक्त
- 4. PCB: T20 वर्ल्डकप से बाहर होने के बाद बौराया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, खिलाड़ियों पर लगाया 50-50 लाख का जुर्माना!
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

