Create your Account
Mahakaleshwar Temple : महाकालेश्वर मंदिर में दीपोत्सव की भव्य शुरुआत, संध्या आरती के दौरान जलाईं गई फूलझड़ियां
Mahakaleshwar Temple : भोपाल। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार शाम से दीपोत्सव पर्व की धूम शुरू हो गई। संध्या आरती के दौरान भगवान महाकाल के आंगन में श्रद्धालुओं ने फूलझड़ी जलाकर पर्व का विधिवत आरंभ किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से जगमग उठा और बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन कर आस्था का अनुभव किया।
Mahakaleshwar Temple : मंदिर प्रशासन के अनुसार, परंपरा के अनुसार महाकालेश्वर मंदिर में सभी पर्व देश के अन्य मंदिरों से पहले मनाए जाते हैं। शुक्रवार को संध्या पूजन के साथ ही भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद संध्या आरती में दीप और फूलझड़ी जलाकर दीपोत्सव का स्वागत किया गया।
Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पुजारी ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान अब हर आरती में भगवान के समक्ष फूलझड़ी जलाने की परंपरा निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परंपरा भक्तों में विशेष उत्साह और आस्था का संचार करती है।
Mahakaleshwar Temple : दीपावली महापर्व के लिए मंदिर के शिखर सहित पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं को भव्य और दिव्य अनुभव प्रदान कर रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
- 2. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 3. UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
- 4. RAVI BHAGAT RESIGN: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

