Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mahadev Satta App Scandal : जयपुर में 200 करोड़ की शाही शादी पर ईडी का छापा, दूल्हा फरार, 3 गिरफ्तार

इसके आधार पर रायपुर ईडी यूनिट ने होटल में दबिश दी और कई कमरों में ठहरे संदिग्धों से पूछताछ शुरू की।

Mahadev Satta App Scandal : जयपुर में 200 करोड़ की शाही शादी पर ईडी का छापा, दूल्हा फरार, 3 गिरफ्तार
X

Mahadev Satta App Scandal : रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को जयपुर के कूकस में स्थित फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में चल रही एक भव्य शादी समारोह पर ईडी की रायपुर यूनिट ने छापेमारी की। इस शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे, जिसमें दुबई, भिलाई और रायपुर से आए 250 से अधिक मेहमान शामिल थे। छापेमारी के दौरान ईडी ने तीन संदिग्ध मेहमानों को गिरफ्तार किया, जबकि दूल्हा सौरभ अहूजा मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह शादी भोपाल निवासी सौरभ अहूजा की थी, जो पहले साधारण परिस्थितियों में किराए के मकान में रहता था। महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़ने के बाद सौरभ और उसके साथी हनी अहूजा ने दुबई में कारोबार शुरू किया और अकूत संपत्ति अर्जित की। इस शादी में भारी-भरकम खर्च, जिसमें डेकोरेशन से लेकर मेहमानों की आवभगत तक शामिल थी, हवाला के जरिए किया गया। ईडी को पहले ही खुफिया जानकारी मिली थी कि इस समारोह में महादेव सट्टा एप से जुड़े कई लोग शामिल हैं। इसके आधार पर रायपुर ईडी यूनिट ने होटल में दबिश दी और कई कमरों में ठहरे संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। कार्रवाई के दौरान डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए।

दूल्हा फरार, दुल्हन से भी पूछताछ-

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ अहूजा को ईडी की छापेमारी की भनक लगते ही उसने जल्दबाजी में सात फेरे लिए और मौके से फरार हो गया। ईडी ने दुल्हन से भी पूछताछ की, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टेबाजी से जुड़े लेन-देन की जानकारी सामने आई। सौरभ का संबंध भोपाल के ट्रेवल कारोबारी धीरज आहूजा और विशाल आहूजा से बताया जा रहा है, जिन्हें ईडी ने पहले ही इस मामले में आरोपी बनाया है। इन दोनों का कनेक्शन महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से है, जो दुबई से इस नेटवर्क को संचालित करते हैं। सौरभ अहूजा की शादी के लिए दुबई से मेहमानों की टिकट और होटल की व्यवस्था भी इन्हीं के जरिए हवाला से की गई थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire