Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mahadev Satta App Scam : पुलिस ने 11 म्यूल खाताधारकों को किया गिरफ्तार, ब्यूटी पार्लर संचालिका के खाते में 5 करोड़ से अधिक का लेन-देन

अब एक बार फिर 11 और खाताधारकों को हिरासत में लिया गया है, जिनके खातों में अवैध लेन-देन की पुष्टि हुई है।

Mahadev Satta App Scam : पुलिस ने 11 म्यूल खाताधारकों को किया गिरफ्तार, ब्यूटी पार्लर संचालिका के खाते में 5 करोड़ से अधिक का लेन-देन
X

Mahadev Satta App Scam : दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने महादेव सट्टा एप और साइबर फ्रॉड से जुड़े म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 म्यूल खाताधारकों और 3 मुख्य खाईवालों को गिरफ्तार किया है। वैशाली नगर पुलिस ने केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर परमात सिंह सिंगोंदिया की शिकायत पर 111 म्यूल खातों की जांच शुरू की थी, जिसमें पहले 11 खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया था। अब एक बार फिर 11 और खाताधारकों को हिरासत में लिया गया है, जिनके खातों में अवैध लेन-देन की पुष्टि हुई है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 111 म्यूल खातों से जुड़े लगभग 22 लाख रुपये पहले ही होल्ड किए थे। जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि एवनी ब्रेसिंग ब्यूटी पार्लर चलाने वाली उमा शर्मा के केनरा बैंक खाते में फरवरी 2025 में 5 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ, जो दिल्ली से ट्रांसफर किया गया था। उमा ने पुलिस को बताया कि उसने केवल 700 रुपये जमा किए थे और इंटरनेट बैंकिंग शुरू करवाई थी। उमा के बयान के आधार पर पुलिस ने देहरादून में सट्टा कारोबार से जुड़े मोनू और उसके साथियों की जानकारी हासिल की।

जांच में पता चला कि बिहार निवासी नीतीश कुमार इस सट्टा रैकेट का मुख्य खाईवाल है, जो लोटस, बप्पा, रामजनो, और गोविंदा जैसे सट्टा पैनल संचालित करता था। नीतीश ने छत्तीसगढ़ और भिलाई के लोगों से 20,000 रुपये में बैंक खाते खरीदकर क्रिकेट सट्टे में इस्तेमाल करने की बात कबूल की। पुलिस ने नीतीश के कब्जे से 3 लैपटॉप, 3 मोबाइल, एक कार, 9 एटीएम कार्ड, 8 पासपोर्ट, 2 चेकबुक, और निखिल नामक व्यक्ति की पासबुक जब्त की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire