Create your Account
महाकुंभ 2025: महाकुंभ में अब तक 7 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया कुंभ स्नान, इस तारीख को होगा अगला अमृत स्नान
- Pradeep Sharma
- 17 Jan, 2025
Maha Kumbh 2025: गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में 14 जनवरी से शुरु हुए कुंभ महापर्व में अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई है। गुरुवार को 30 लाख से
प्रयागराज। Maha Kumbh 2025: गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में 14 जनवरी से शुरु हुए कुंभ महापर्व में अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई है। गुरुवार को 30 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य फल की प्राप्ति की। वहीं, महाकुंभ का अगला अमृत स्नान 29 जनवरी मौसी अमावस्या के दिन होगा। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को मुख्य पुण्यदायी बताया गया है।
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आने वाले हैं। महाकुंभ की शुरुआत में ही 7 करोड़ लोगों का स्नान करना इसी ओर इशारा कर रहा है। गुरुवार को ही शाम छह बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 लाख से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर लिया। इसमें 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे।
Maha Kumbh 2025: देश के विभिन्न प्रांतों से आए स्नानार्थियों, श्रद्धालुओं और विश्व के अनेक देशों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया। पूरे देश की विविध संस्कृतियों की झलक महाकुंभ नगर में देखने को मिल रही है। महाकुम्भ के पहले दिन पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर 1.70 करोड़ लोगों ने स्नान कर रिकॉर्ड बनाया तो अगले दिन 14 जनवरी को मकर संक्रांति अमृत स्नान के अवसर पर 3.50 करोड़ लोगों ने संगम में श्रद्धा के साथ डुबकी लगाई।
Related Posts
More News:
- 1. Instagram Edits App : अब 2 भाषाओं में बनेंगे कैप्शन, AI फीचर्स से और आसान हुई वीडियो एडिटिंग
- 2. CG Crime : पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोपी गिरफ्तार
- 3. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
- 4. UK: भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद, हनुमान चट्टी से आगे गिरे बोल्डर, 34 सड़कें बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

