Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Magh Purnima 2026 : माघ पूर्णिमा पर श्रद्धा का महासंगम, आज से राजिम कल्प कुंभ की शुरुआत
- Rohit banchhor
- 01 Feb, 2026
पंडितों के अनुसार रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग में किए गए स्नान-दान से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
Magh Purnima 2026 : राजिम। आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान-दान और व्रत-पूजन का महापर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को बन रहे विशेष योगों के कारण इस पुण्य तिथि का महत्व और भी बढ़ गया है। पंडितों के अनुसार रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग में किए गए स्नान-दान से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
राजधानी रायपुर के पवित्र महादेवघाट में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राजिम त्रिवेणी संगम पर आज से राजिम कल्प कुंभ का शुभारंभ हो गया है, जो महाशिवरात्रि पर्व तक चलेगा। हजारों श्रद्धालु महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार माघ मास की प्रत्येक तिथि स्वयं में पर्व के समान मानी जाती है। माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा, व्रत और दान करने से मनोकामना पूर्ति, सुख-समृद्धि और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। इस दिन तिल, गुड़, वस्त्र और कंबल का दान विशेष फलदायी बताया गया है।
इस बार माघी पूर्णिमा पर मकर राशि में चतुर्ग्रही योग के साथ सौभाग्य और शोभन योग भी बन रहे हैं, जिससे दिनभर पुण्य स्नान और नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान का फल कई गुना बढ़ जाता है, जिससे यह तिथि श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत खास मानी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Nari Samman Season 3: Asian News और News Plus21 में मंच पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को 'मोमेंटो' देकर किया सम्मानित, देखें लाइव
- 2. Special Train for T20 WC Final: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, T20 Final के चलते दिल्ली से साबरमती के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
- 3. Bhoot Bangla Teaser : हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज, मजेदार सीन्स, डरावनी झलक और शानदार कॉमिक टाइमिंग से फैंस का जीता दिल
- 4. MP Crime : नर्मदापुरम में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, ऑनर किलिंग या सुसाइड? पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

