Create your Account
Magh Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 2 जनवरी से सूबेदारगंज स्टेशन से चलेंगी कई प्रमुख ट्रेनें, जानें शेड्यूल
Magh Mela 2026: प्रयागराज। महाकुम्भ की तरह माघ मेला 2026 में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन की तरह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन कर दिया है। दो जनवरी 2026 से अगले 47 दिन 17 फरवरी तक इन ट्रेनों का संचालन सूबेदारगंज स्टेशन से होगा। वहीं प्रमुख ट्रेनों का ठहराव भी प्रयागराज जंक्शन की जगह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर होगा।
Magh Mela 2026: दो जनवरी से ट्रेन नंबर 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस जंक्शन की जगह सूबेदारगंज स्टेशन से चलेगी। वापसी में 06:55 बजे आएगी। 12403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस सूबेदारगंज स्टेशन से रात 23:15 बजे चलेगी और वापसी 04:40 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पर होगी। इसी तरह 22438 आनंद विहार टर्मिनल-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस सूबेदारगंज स्टेशन से रात साढ़े बारह बजे चलेगी और वापस 06:15 बजे आएगी (12 जनवरी से 25 जनवरी तक)। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगले दिन प्रस्थान रात 12 बजे के बाद होने व टर्मिनल परिवर्तन के उपरांत सूबेदारगंज से निर्धारित प्रस्थान समय 22:35 होगा)। Magh Mela 2026: इसी तरह ट्रेन नंबर 22437/12275 सूबेदारगंज से 22:35 बजे के स्थान पर टर्मिनल परिवर्तन के बाद अगले दिन 00:30 बजे प्रस्थान करेगी। उदाहरण के लिए 12275 यात्रा प्रारंभ की तिथि 16 जनवरी 26 सूबेदारगंज से 17 जनवरी को 00:30 बजे प्रस्थान करेगी और इसी तरह आगे भी।
Magh Mela 2026: राजधानी समेत कई ट्रेनों का होगा ठहराव
प्रयागराज जंक्शन की जगह माघ मेला के दौरान 12506-05 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12324-23 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12488-87 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी एक्सप्रेस, 12424-23 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली डिब्रूगढ़, 12306-05 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली हावड़ा, 12310-09 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली राजेंद्रनगर, 12301 राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर होगा।
Magh Mela 2026: गोरखपुर वंदेभारत फाफामऊ से चलेगी
माघ मेला के दौरान प्रयागराज जंक्शन से वंदेभारत समेत कई ट्रेनों का संचालन अब फाफामऊ व छिवकी रेलवे स्टेशन से होगा। ट्रेन नंबर 22550 प्रयागराज–गोरखपुर वंदेभारत फाफामऊ स्टेशन से 15:35 बजे चलेगी (13जनवरी से 25 जनवरी तक) और वापसी फाफामऊ स्टेशन पर 12:55 बजे होगी। 13309 चोपन-प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 12:55 बजे आएगी वापसी 13310 प्रयागराज-चोपन 15:15 बजे जाएगी(47 दिन)।
Magh Mela 2026: रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन बदलावों से मेला क्षेत्र में यातायात प्रबंधन आसान होगा और श्रद्धालुओं को ट्रेन पकड़ने में परेशानी नहीं होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे टिकट बुकिंग और यात्रा से पहले नवीनतम शेड्यूल जरूर जांच लें, क्योंकि स्टेशन परिवर्तन के कारण पुराने टिकट पर सीधे चढ़ने से इनकार किया जा सकता है। माघ मेला के दौरान रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी जल्द करने का आश्वासन दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 2. UP News : अयोध्या में CM योगी का बड़ा ऐलान, दो नगर पंचायतों के बदले नाम; 432 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
- 3. MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण
- 4. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

