Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

कोहरे की आगोश में मध्य प्रदेश, मावठे के साथ ओले गिरने की आशंका...

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दो-तीन दिन से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।

कोहरे की आगोश में मध्य प्रदेश, मावठे के साथ ओले गिरने की आशंका...
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार की सुबह से ही राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में कोहरे और बादल की चादर फैली हुई है। मौसम विभाग ने 23 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरने का अनुमान जताया है। इस दौरान बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार और सोमवार की रात तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन अब तापमान में लगातार गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दो-तीन दिन से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।

MP News : मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तर-पश्चिमी हवाएं आ रही हैं, जो अरब सागर से नमी लेकर आएंगी। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं भी आ रही हैं। इन हवाओं के कारण प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पुराने रिकॉर्ड के अनुसार, मध्य प्रदेश में दिसंबर माह में हल्की बारिश होती रही है, और इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। इससे दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी फिर से तेज हो जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire