Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, मंत्रियों सहित नेता प्रतिपक्ष ने दी बधाई

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, मंत्रियों सहित नेता प्रतिपक्ष ने दी बधाई
X

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के अध्यक्षीय कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हो गया हैं। नरेंद्र सिंह तोमर ने 20 दिसंबर 2023 को अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया था। इस अवसर पर विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, सदन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य ने अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को बधाई दी। प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मीडिया से चर्चा के दाैरान अध्यक्ष को बधाई दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही सभी सदस्यों के एक भाव और सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न होती है, इसमें आप सभी का भी सहयोग है।

प्रहलाद पटेल ने सदन में बधाई देते हुए कहा कि अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर का एक वर्ष का कार्यकाल हम सभी के लिए गाैरवांवित करने वाला है। उन्होंने कहा कि आपने जिन परंपराओं को सदन में स्थापित किया है वे प्रशंसनीय एवं सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने ई−विधानसभा बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। यह सदन के सभी सदस्यों के लिए बहुत ही उपयोगी एवं लाभकारी कदम होगा। सदस्य अपने क्षेत्र में प्रवास के दाैरान भी अपने प्रश्नों एवं उनके उत्तरो के बारे में पूरी जानकारी ले सकेंगे। प्रहलाद पटेल ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा शून्यकाल की परंपरा को विस्तारित करने से सभी सदस्यों को लाभ हुआ। इससे सदन में सदस्यों की उपस्थिति बढ़ी है। ध्यानाकर्षण के माध्यम से भी सदस्यों के अपने विषय उठाने के अवसर बढ़े हैं। इस एव वर्ष में हम उंचाईयां छूने की ओर आगे बढ़े हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रतिपक्ष के सभी सदस्य तोमर के एक वर्ष के कार्यकाल की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने 17 दिसंबर को विधानसभा के स्थापना दिवस के रूप में मनाने के लिए भी अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे नए सदस्यों को मध्यप्रदेश के विधानसभा का इतिहास, परंपराएं, नियम और व्यवस्थाओं का ज्ञान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि महिला सदस्यों को सदन में बोलने के लिए मंगलवार तय करने का निर्णय भी स्वागत के योग्य है। लोकसभा की तरह शून्यकाल की कार्यवाही का संचालन भी एक उल्लेखनीय कदम है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire