Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

शादी का वादा करके युवती के साथ बनाए संबंध, बाद में शादी से मुकरा,आरोपी गिरफ्तार...

यहां पर वह उसे हनुमान गंज इलाके के एक होटल में ले गया।

शादी का वादा करके युवती के साथ बनाए संबंध, बाद में शादी से मुकरा,आरोपी गिरफ्तार...
X

MP Crime : भोपाल। भोपाल में विदिशा की एक युवती के साथ होटल में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता और आरोपी दोनों प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है। इसी दौरान दोनों की दोस्ती भी हो गयी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी ने शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाए। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दोनों के बीच कई बार संबंध बने। बाद में युवक शादी की बात से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने हनुमान गंज थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई।

MP Crime : हनुमान गंज पुलिस ने बताया की युवती विदिशा जिले की रहने वाली है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौकरी की तलाश में इंदौर गई थी। यहां पर उसकी पहचान शिवम नाम के युवक से हुई। शिवम पिपरिया का रहने वाला है। एक ही समाज के होने के कारण उनके बीच पहचान हो गई। जल्द ही यह पहचान प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई। इसी दौरान युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया। सितंबर के महीने में युवक ने युवती को मिलने के लिए भोपाल बुलाया। आरोपी ने कहा था कि वह शादी के बारे में बात करना चाहता है। युवक पर भरोसा कर युवती भोपाल आ गई। यहां पर वह उसे हनुमान गंज इलाके के एक होटल में ले गया।

MP Crime : होटल में उसने कहा कि हम जल्द ही शादी कर लेंगे। यह कहने के बाद उसने दबाव डालते हुए युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों युवती ने शादी करने का दबाव डाला तो युवक ने कहा कि घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं, इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। कई बार समझाइश के बाद भी जब युवक शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती ने थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। वही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire