राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस समारोह में ग्राहकों को अधिकारों के बारे में किया जागरूक
यह महत्वपूर्ण दिन उपभोक्ता अधिकारों और व्यवसायों की अपने ग्राहकों के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

MP News : भोपाल। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के माध्यम से वक्ताओं ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। गौरतलब है कि हर साल 24 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह महत्वपूर्ण दिन उपभोक्ता अधिकारों और व्यवसायों की अपने ग्राहकों के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
MP News : 2024 के लिए इस दिन की थीम आंतरिक शांति, वैश्विक सद्भाव थी। भोपाल के मानस भवन में आयोजित उपभोक्ता संरक्षण परिषद के समारोह में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य एस के सिंह , डॉ मोहन सरकार की मंत्री प्रतिभा बागरी , स्पेशल डीजी शैलेंद्र सिंह , शिव वंशकार आदि मौजूद रहे। समारोह में उभरकर सामने आया की उपभोक्ताओं के लिए बाजार को कुछ नैतिकता और मूल्यों पर चलना चाहिए,
MP News : कभी-कभी लोग ग्राहक का शोषण कर सकते हैं क्योकि लोग अपने अधिकारों के बारे में अच्छी तरह से नहीं जानते। परिषद अधिकारों के बारे में जागरूकता लाने ग्राहक के तौर पर लाभों को अधिकतम करने और बाजार में वस्तुओं और सेवाओं के नैतिक प्रवाह को सक्षम करने में मदद करती है।


