Begin typing your search above and press enter to search.
पागल कुत्ते ने 25 किमी तक मचाया आतंक, दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल...
स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और घायलों के इलाज की विशेष व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

CG News : धमतरी। गुरुवार की सुबह धमतरी जिले के कई गांवों में एक पागल कुत्ते ने लोगों के बीच दहशत फैला दी। यह कुत्ता खरतुली और आसपास के गांवों से लेकर करीब 25 किलोमीटर दूर ग्राम बेलौदी तक पहुंच गया, जहां उसने कई लोगों को काटा और गंभीर रूप से घायल किया। इस खौफनाक घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।
CG News : बता दें कि गुरुवार की सुबह जब लोग अपने-अपने गांवों में घूमने निकले थे, तभी ग्राम पोटियाडीह से एक पागल कुत्ते ने हमला करना शुरू कर दिया। यह कुत्ता परसतरई, पेडरवानी, कंवर और बेलौदी जैसे गांवों में भी पहुंचा और कई लोगों को अपना शिकार बनाया। घायल व्यक्तियों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं, जिन्हें कुत्ते ने काटने के साथ ही नोचकर भी गंभीर जख्म दिए।
CG News : इस घटना से प्रभावित घायलों में परमेश्वरी नेताम 39 वर्ष, सुनई बाई 60 वर्ष, भूषण सोनबर 62 वर्ष, देवनारायण साहू 47 वर्ष, घसिया राम यादव 74 वर्ष, जगदीश्वर साहू 54 वर्ष, कीर्तन साहू 65 वर्ष, हेतांशु साहू 3 वर्ष, रम्हीन बाई 57 वर्ष, बीरसिंह पटौदी 57 वर्ष और निधि ढीमर 6 वर्ष शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।
CG News : अंत में लोगों ने ली राहत की सांस-
आखिरकार, बालोद जिले के ग्रामीणों ने उस कुत्ते को पकड़कर मार डाला, जिसके बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली। इस घटना ने गांवों में भय और दहशत का माहौल बना दिया था। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और घायलों के इलाज की विशेष व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


