Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

M Shami - Hasin Jahan: गुजारा भत्ता बढ़ाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, मोहम्मद शमी से जवाब तलब

Vpb
M Shami - Hasin Jahan: गुजारा भत्ता बढ़ाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, मोहम्मद शमी से जवाब तलब
X

M Shami - Hasin Jahan: नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने यह कदम शमी की पत्नी हसीन जहां की उस याचिका पर उठाया है, जिसमें उन्होंने अपने और बेटी के लिए गुजारा भत्ता 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति माह करने की मांग की है।

M Shami - Hasin Jahan: हसीन जहां ने दलील दी है कि कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा तय की गई राशि उनके जीवन-यापन और बेटी की शिक्षा-देखभाल के लिए अपर्याप्त है। उन्होंने कहा कि शमी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, लग्जरी कारें रखते हैं और विदेश यात्राएं करते हैं, इसलिए उन्हें अपनी आर्थिक क्षमता के अनुरूप भरण-पोषण देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने कहा कि हाई कोर्ट की राशि अंतरिम तौर पर उचित लगती है, लेकिन अंतिम निर्णय से पहले दोनों पक्षों का पक्ष सुना जाएगा।

M Shami - Hasin Jahan: बता दें कि हाई कोर्ट ने शमी को पत्नी को 1.5 लाख और बेटी को 2.5 लाख रुपये प्रति माह देने का आदेश दिया था। साल 2018 से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire