Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Lungi Ngidi Injured: कैच लेते समय गंभीर रूप से चोटिल हुए लुंगी एनगिडी, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा अस्पताल, 15 मिनट तक रोकना पड़ा मैच

Lungi Ngidi Injured

Lungi Ngidi Injured: कैच लेते समय गंभीर रूप से चोटिल हुए लुंगी एनगिडी, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा अस्पताल, 15 मिनट तक रोकना पड़ा मैच
X

Lungi Ngidi Injured: नई दिल्ली: IPL के दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले में उस वक्त सन्नाटा छा गया जब लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिसने खिलाड़ियों और स्टेडियम में मौजूद फैंस को चिंता में डाल दिया।

कैच लेने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन

घटना तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हुई, जब अक्षर पटेल (Axar Patel) की गेंद पर प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने जोरदार शॉट खेला। गेंद हवा में मिड-ऑफ की दिशा में गई। कैच लेने के लिए पीछे की ओर भागते हुए एनगिडी का संतुलन बिगड़ गया और वह उल्टे गिर पड़े।

सिर और गर्दन में गंभीर चोट

गिरने के दौरान एनगिडी सीधे सिर के बल जमीन पर गिरे, जिससे उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई। वह मैदान पर उठ नहीं पा रहे थे। तुरंत टीम के फिजियो और डॉक्टर मैदान में पहुंचे और प्राथमिक उपचार दिया गया।

स्ट्रेचर से एम्बुलेंस तक, फिर अस्पताल

स्थिति गंभीर देखते हुए मैदान के अंदर एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। एनगिडी को गर्दन में ब्रेस लगाकर स्ट्रेचर पर लेटाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी और स्टेडियम में मौजूद दर्शक काफी चिंतित नजर आए।

कुछ देर के लिए रुका मैच

इस घटना के चलते मैच को करीब 15-16 मिनट तक रोकना पड़ा। बाद में खेल दोबारा शुरू हुआ और एनगिडी की जगह दुश्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) को सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान में उतारा गया।

राहत की खबर भी आई सामने

हालांकि यह हादसा बेहद डरावना था, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक एनगिडी होश में थे और बात करने की स्थिति में थे। फिलहाल उनकी स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire