Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
X

Lucknow Airport: लखनऊ: राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना घटी, जब कार्गो परिसर में एक नवजात का शव मिला। एक कोरियर एजेंट द्वारा बुक किए गए सामान में रखा एक डिब्बा स्कैनिंग के दौरान पाया गया, जिसमें नवजात का शव था। इससे कार्गो स्टाफ में हड़कंप मच गया।


Lucknow Airport: जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर कार्गो स्टाफ रोज की तरह सामान की स्कैनिंग कर रहा था, जब एक निजी कंपनी के कोरियर एजेंट ने सामान बुक कराने के लिए भेजा। जैसे ही सामान को स्कैन किया गया, एक प्लास्टिक डिब्बे में नवजात का शव डिटेक्ट हुआ। जब पैकेट खोला गया तो उसमें लगभग एक महीने के नवजात का शव मिला, जिससे कार्गो स्टाफ चौंक गए।


Lucknow Airport: इसकी सूचना तुरंत सीआईएसएफ को दी गई, और कोरियर एजेंट को पकड़कर सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। सीआईएसएफ की पूछताछ में, एजेंट नवजात के शव के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।


Lucknow Airport: एयरपोर्ट चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस और सीआईएसएफ मामले की जांच कर रहे हैं। कोरियर एजेंट से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि शव को बाम्बे भेजने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन कोरियर एजेंट द्वारा इसके लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire