Top
Begin typing your search above and press enter to search.

LSG vs PBKS IPL 2026: लखनऊ के लिए जोश इंग्लिश और बदोनी का धमाका; पंजाब को दिया 197 रनों का टारगेट, चहल ने झटके दो विकेट

LSG vs PBKS IPL 2026

LSG vs PBKS IPL 2026: लखनऊ के लिए जोश इंग्लिश और बदोनी का धमाका; पंजाब को दिया 197 रनों का टारगेट, चहल ने झटके दो विकेट
X

LSG vs PBKS IPL 2026: मुंबई: IPL 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 197 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। पंजाब के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए जीत बेहद जरूरी है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत खराब रही। ओपनिंग करने आए अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि निकोलस पूरन भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद आयुष बदोनी और जोश इंग्लिस ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला।

आयुष बदोनी ने सिर्फ 18 गेंदों में 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं जोश इंग्लिस ने 44 गेंदों में 72 रन ठोकते हुए 9 चौके और 2 छक्के जड़े। कप्तान ऋषभ पंत 26 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर टीम को 196 रन तक पहुंचाया। पंजाब की ओर से मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट हासिल किए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire