Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

LSG vs KKR IPL 2026: लखनऊ ने जीता टॉस, पहले कोलकाता की बैटिंग, जानिए प्लेइंग 11 सहित मैच की अन्य डिटेल्स

Vpb
LSG vs KKR IPL 2026: लखनऊ ने जीता टॉस, पहले कोलकाता की बैटिंग, जानिए प्लेइंग 11 सहित मैच की अन्य डिटेल्स
X

LSG vs KKR IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के डबल हैडर मुकाबलों में आज दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे हुआ।

टॉस और टीम अपडेट

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बताया कि टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें मणिमारन सिद्धार्थ की जगह जॉर्ज लिंडे को मौका मिला है। दूसरी ओर, कोलकाता ने अपनी प्लेइंग संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें लखनऊ ने 5 मैच जीतकर बढ़त बनाई है, जबकि कोलकाता को केवल 2 जीत मिली हैं।

पिच और हालात

इकाना स्टेडियम की पिच इस सीजन संतुलित रही है, लेकिन काली मिट्टी होने के कारण स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग मिल सकती है। खास बात यह है कि इस मैदान पर अभी तक 170 रन का आंकड़ा पार नहीं हुआ है, जिससे मुकाबला लो-स्कोरिंग रह सकता है।

कहां देखें लाइव

मैच का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जा रहा है, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar एप पर उपलब्ध है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान। इम्पैक्ट खिलाड़ी: हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, अवेश खान, एम सिद्धार्थ।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट खिलाड़ी: मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire