Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
LSG vs CSK IPL 2025: हाई-वोल्टेज मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स होंगे आमनें-सामने, देखें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11
LSG vs CSK IPL 2025: लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 30वां मुकाबला आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। लगातार पांच हार के साथ अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर, घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर सीएसके को कड़ी चुनौती देने को तैयार है।
LSG vs CSK IPL 2025: धोनी की अगुआई में सीएसके की चुनौती
चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण पुरे सीजन से बाहर हैं, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कमान संभाली है। सीएसके की बल्लेबाजी इस सीजन में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में उनकी बल्लेबाजी की कमजोरियां उजागर हो गई थीं। सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे से टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद है, लेकिन दोनों की तेज शुरुआत देने में नाकाम रहे है।
गायकवाड़ की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे राहुल त्रिपाठी पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। इसके अलावा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे से भी बल्ले और गेंद दोनों से योगदान की उम्मीद है। धोनी खुद पावर-हिटिंग में अहम भूमिका निभा सकते हैं, खासकर बीच और आखरी ओवरों में।

LSG vs CSK IPL 2025: क्या सीएसके बदलेगी रणनीति?
सीएसके के पास तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारने का विकल्प है, जो लखनऊ के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। पथिराना ने पूरन को पांच पारियों में चार बार आउट किया है। हालांकि, बल्लेबाजी में कमजोरी को देखते हुए सीएसके एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरने पर भी विचार कर सकती है।
LSG vs CSK IPL 2025: लखनऊ का दमदार फॉर्म
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन में शानदार लय में है, खासकर उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज। निकोलस पूरन ने लगातार रन बनाए हैं और उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी सीएसके के लिए चुनौती होगी। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श की उपलब्धता पर अभी संदेह है, क्योंकि उनकी बेटी की बीमारी के कारण वह पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में कप्तान ऋषभ पंत ने एडेन मार्करम के साथ पारी की शुरुआत की थी और शानदार प्रदर्शन किया था।
अगर मार्श वापसी करते हैं, तो वह हिम्मत सिंह की जगह लेंगे। पंत के सलामी बल्लेबाज के रूप में इस मैच में भी उतर सकते है। पंत ने पिछले मैच में टॉप आर्डर में बल्लेबाजी करते हुए अपनी फॉर्म दिखाई थी, लेकिन क्या वह इस रणनीति को जारी रखेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

LSG vs CSK IPL 2025: इकाना की पिच, बल्लेबाजों का स्वर्ग
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां खेले गए 17 आईपीएल मैचों में औसत स्कोर 164 रहा है, लेकिन इस सीजन में औसत स्कोर 195 तक पहुंच गया है। पहले बल्लेबाजी करने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने समान रूप से 8-8 मैच जीते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाजों की भूमिका बढ़ सकती है, जिससे रवि बिश्नोई, रविचंद्रन अश्विन और नूर अहमद जैसे गेंदबाजों पर नजर रहेगी। फैंस को इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में चौकों-छक्कों की बारिश की उम्मीद है।

LSG vs CSK IPL 2025: संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श/हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद।

LSG vs CSK IPL 2025: कहां देखें मैच?
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए फैंस जियोहॉटस्टार ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News: ‘सुशासन बाबू’ का नया सियासी अध्याय, सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, 9 बार रह चुके है मुख्यमंत्री
- 2. UP Lekhpal Mains Exam: UPSSSC ने जारी किया बड़ा अपडेट, मई में इस दिन होगी यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा, साढ़े 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
- 3. CG Crime : होली से पहले मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार
- 4. CG News : चलती कार बनी आग का गोला, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

