Top
Begin typing your search above and press enter to search.

LSG vs CSK IPL 2025: चेन्नई ने टॉस जीता, लखनऊ को बल्लेबाजी का न्योता, आश्विन प्लेइंग 11 से बाहर, देखें दोनों टीमों का समीकरण

LSG vs CSK IPL 2025: चेन्नई ने टॉस जीता, लखनऊ को बल्लेबाजी का न्योता, आश्विन प्लेइंग 11 से बाहर, देखें दोनों टीमों का समीकरण
X

LSG vs CSK IPL 2025: लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 30वां मुकाबला आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। यह रोमांचक मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। लगातार पांच हार के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में लखनऊ के खिलाफ जीत की राह तलाशेगी। वहीं, घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ चेन्नई को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

LSG vs CSK: चेन्नई ने चुनी गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान धोनी ने बताया कि उनकी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए गए हैं। जेमी ओवरटन और शेख रशीद को शामिल किया गया है, जबकि रविचंद्रन अश्विन और डेविन कॉनवे को बाहर रखा गया है। दूसरी ओर, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि मिचेल मार्श ने हिम्मत सिंह की जगह वापसी की है, जो पिछले मैच में नहीं खेले थे।

इकाना की पिच: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग

इकाना स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। यहां खेले गए 17 आईपीएल मैचों में औसत स्कोर 164 रहा है, लेकिन इस सीजन में यह 195 तक पहुंच चुका है। पहले बल्लेबाजी और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों की भूमिका बढ़ सकती है। रवि बिश्नोई, नूर अहमद जैसे गेंदबाजों पर सबकी नजरें होंगी। फैंस को इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में रनों की बारिश की उम्मीद है।

मैच कहां देखें?

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना। इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम करन, दीपक हुड्डा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire