Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी

Dev Verma
LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी
X

LPG Gas Price Hike : नई दिल्ली। देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। शुक्रवार से 5 किलोग्राम वाले FTL (फ्री ट्रेड एलपीजी) यानी ‘छोटू’ सिलेंडर की कीमत ₹261 बढ़ गई है। अब यह ₹1,754 में उपलब्ध होगा। साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

LPG Gas Price Hike : घरेलू उपयोगकर्ताओं को राहत

राहत की बात यह है कि घरेलू उपयोग के 14.2 किलोग्राम वाले सामान्य एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं को इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं पड़ेगा।

LPG Gas Price Hike : कमर्शियल और छोटू सिलेंडर पर असर

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर खाना बनाने का खर्च बढ़ जाएगा। वहीं 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर मुख्य रूप से शहरों में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों, छोटे होटल और सीमित जगह वाले उपयोगकर्ताओं के लिए डिजाइन किए गए हैं। इन सिलेंडरों के महंगे होने से इस वर्ग पर भी आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

LPG Gas Price Hike : कैसे मिलता है छोटू सिलेंडर?

‘छोटू’ सिलेंडर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जिनके पास स्थानीय पता प्रमाण नहीं होता। इसे केवल पहचान प्रमाण (ID Proof) जमा करके किसी भी गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर से लिया जा सकता है। देशभर में कहीं भी इसे रिफिल करवाया जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire