Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

LPG Cylinder Prices Hike: आम आदमी पर फिर बढ़ा महंगाई का बोझ, LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी, जानें आपके शहर का भाव

Vpb
LPG Cylinder Prices Hike: आम आदमी पर फिर बढ़ा महंगाई का बोझ, LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी, जानें आपके शहर का भाव
X

LPG Cylinder Prices Hike: नई दिल्ली: आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है, क्योंकि एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को घोषणा की कि घरेलू गैस सिलेंडर और उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। यह वृद्धि उज्ज्वला लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों पर लागू होगी, और नई कीमतें आज मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी।

LPG Cylinder Prices Hike: अब सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये और उज्ज्वला योजना के तहत 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये का हो जाएगा। पुरी ने कहा कि यह कदम तेल विपणन कंपनियों को गैस की कीमतों से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उठाया गया है, और इसकी समीक्षा हर 2-3 सप्ताह में की जाएगी।

LPG Cylinder Prices Hike: विभिन्न शहरों में नई कीमतें इस प्रकार हैं- नई दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, और हैदराबाद में 905 रुपये। इसके अलावा, वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2 रुपये की वृद्धि की अधिसूचना जारी की है, लेकिन पुरी ने स्पष्ट किया कि इसका बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपये की राहत देने के लिए है।

LPG Cylinder Prices Hike: हालांकि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई है, तेल कंपनियों के पास 45 दिनों का स्टॉक 75 डॉलर प्रति बैरल की औसत कीमत पर है, क्योंकि जनवरी में यह 83 डॉलर था। पुरी ने संकेत दिया कि वैश्विक कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी संभव है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire