Top
Begin typing your search above and press enter to search.

LPG Cylinder Price Hike: दिवाली-छठ पर महंगाई की मार, महंगा हुआ गैस सिलेंडर, 4 माह में 156 रुपए की बढ़ोतरी

LPG Cylinder Price Hike: दिवाली-छठ पर महंगाई की मार, महंगा हुआ गैस सिलेंडर, 4 माह में 156 रुपए की बढ़ोतरी
X
नई दिल्ली। LPG Cylinder Price Hike: सरकारी तेल कंपनियों ने एक नवंबर 2024 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इंडियन ऑयल द्वारा किए गए इस संशोधन के बाद अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 62 रुपए बढ़कर 1802 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि,घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।


LPG Cylinder Price Hike:
बता दें कि दिवाली के बाद देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार चौथे महीने वृद्धि देखने को मिली है। इस बार कीमतों में 62 रुपये का इजाफा किया गया है। पिछले चार महीनों में औसतन 156 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, और छोटे व्यवसायों पर महंगाई का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। चारों महानगरों में बढ़ती कीमतें त्योहारों और शादियों के सीजन में व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire