Top
Begin typing your search above and press enter to search.

LPG Price Hike: LPG उपभोक्ताओं को झटका, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े सिलिंडर के दाम, कई शहरों में कीमतें 1000 रुपये के पार

LPG Price Hike: LPG उपभोक्ताओं को झटका, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े सिलिंडर के दाम, कई शहरों में कीमतें 1000 रुपये के पार
X

LPG Price Hike: नई दिल्ली। आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है।

LPG Price Hike: जानकारी के अनुसार, पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मार्च में प्रति सिलिंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ऊर्जा कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते तेल विपणन कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने को भी कीमतों में वृद्धि का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

LPG Price Hike: नई कीमतों के अनुसार मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलिंडर 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये और पटना में 1,031.50 रुपये का हो गया है। बताया जा रहा है कि घरेलू गैस की बिक्री पर तेल कंपनियों को अब भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे पहले जून की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम भी बढ़ाए गए थे। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच रसोई गैस महंगी होने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire