Create your Account
LPG Alert : 1 जुलाई से बदलेंगे LPG के नियम! e-KYC, PNG और बुकिंग व्यवस्था को लेकर ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट
- Rohit banchhor
- 28 Jun, 2026
Indane, HP और Bharat Gas उपभोक्ताओं को नए नियमों का पालन करना होगा, नहीं तो गैस कनेक्शन और बुकिंग में आ सकती है परेशानी।
LPG Alert : नई दिल्ली। 1 जुलाई से एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो सकते हैं। नए नियमों का असर खासतौर पर Indane, HP Gas और Bharat Gas के ग्राहकों पर पड़ेगा। सरकार द्वारा लागू किए गए प्रावधानों के तहत कुछ उपभोक्ताओं को अपना एलपीजी कनेक्शन बनाए रखने के लिए निर्धारित शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।
सबसे बड़ा बदलाव उन उपभोक्ताओं के लिए है, जिनके पास पहले से पीएनजी (PNG) की सुविधा उपलब्ध है। सरकार के संशोधित नियमों के अनुसार, जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का नेटवर्क उपलब्ध है, वहां एलपीजी की जगह पीएनजी को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे मामलों में निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर एलपीजी कनेक्शन बंद किया जा सकता है।
इसके अलावा सरकार ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। जिन ग्राहकों ने निर्धारित समय सीमा तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें गैस सिलेंडर की बुकिंग या आपूर्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिन उपभोक्ताओं की e-KYC पहले ही पूरी हो चुकी है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की आवश्यकता नहीं होगी।
उधर, एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि में भी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल के बाद ही नई बुकिंग की अनुमति है। अब उम्मीद है कि 1 जुलाई से इस अवधि में कटौती की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में जल्दी सिलेंडर बुक करने की सुविधा मिल सकती है।
एलपीजी उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने गैस एजेंसी से संपर्क कर e-KYC की स्थिति की पुष्टि करें और यदि उनके क्षेत्र में PNG उपलब्ध है तो संबंधित नियमों की जानकारी लेकर समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, आईटी शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर, जानें आज का हाल
- 2. भारत-ए और श्रीलंका-ए मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा, वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मारा, जानिए क्या है मामला
- 3. Monsoon arrives in Kerala: केरलम पहुंचा मानसून, बस्तर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरु, रायपुर में आसमान पर छाये बादल
- 4. Wednesday Horoscope: बुधवार को इन जातकों पर भगवान गणेश की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

