Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Lord's Test England Playing 11: लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 का किया ऐलान, जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद वापसी, ये खिलाड़ी बाहर

Lords Test England Playing 11: लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 का किया ऐलान, जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद वापसी, ये खिलाड़ी बाहर
X

Lord's Test England Playing 11: लॉर्ड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार (10 जुलाई) से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। इंग्लिश टीम ने एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज जोश टंग को बाहर कर जोफ्रा आर्चर को शामिल किया है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। लीड्स में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि एजबेस्टन में भारत ने 336 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

जोश टंग का बाहर होना चौंकाने वाला है, क्योंकि उन्होंने सीरीज के दो टेस्ट में 11 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। भारत के आकाश दीप 10 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। आर्चर की टेस्ट क्रिकेट में चार साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार फरवरी 2021 में टेस्ट खेला था। चोटों के कारण आर्चर ने 2021 से केवल सफेद गेंद क्रिकेट खेला है। कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में कहा था कि आर्चर लाल गेंद क्रिकेट में वापसी चाहते हैं। उनकी वापसी से इंग्लैंड की गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जो पहले दो टेस्ट में कमजोर दिखी थी।

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire