Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

शहर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर 20 लाख रुपए की लूट, घटना से पुलिस का इंकार

पुलिस उस वक्त सिर्फ एक्सीडेंट और मारपीट की बात को स्वीकार कर रही है।

शहर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर 20 लाख रुपए की लूट, घटना से पुलिस का इंकार
X
MP News : भोपाल। शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे के समीप लूट की एक वारदात सामने आई है। पॉलिटेक्निक चौराहे पर लूट में कारोबारी के कर्मचारी से 20 लाख रुपए छीनकर युवक फरार हो गए है। हालांकि पुलिस इस बात को पचा नहीं पा रही है। डीसीपी के हस्तक्षेप के बाद थाना पुलिस ने एक्सीडेंट और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू की है।


MP News
: टीआई के मुताबिक पॉलिटेक्निक चौराहे से रोशनपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर दो बाइक सवारों का एक्सीडेंट हुआ था और इस बात पर दोनो पक्षों में कहां सुनी हुई और मारपीट होने लगी। पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है दोनों पक्ष का पहले से कोई विवाद तो नहीं था। श्यामला हिल्स पुलिस ने लूट की घटना से फिलहाल इंकार किया है। पुलिस उस वक्त सिर्फ एक्सीडेंट और मारपीट की बात को स्वीकार कर रही है।


MP News : लेकिन सूत्रों के मुताबिक रात करीब 8:30 अज्ञात बदमाशों ने कारोबारी के कर्मचारी से 20 लाख रुपए लूटे है और वह फरार हो गए। बता दें कि पॉलिटेक्निक चौराहा सीएम हाउस से मात्र 400 से 500 मीटर दूरी पर स्थित है। वीआईपी जोन में इस तरह की बड़ी वारदात पुलिस की सक्रिय कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire