Breaking News
Create your Account
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला परिवहन अधिकारी और एजेंट रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 04 Jun, 2025
दोनों पर लाइसेंस रिन्युअल और अन्य कार्यों के लिए 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
MP News : बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला परिवहन अधिकारी (RTO) रीना किराड़े और उनके अधिकृत एजेंट विवेक मलतारे को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने अंजड़ नगर में गायत्री मंदिर के पास अंजाम दी। दोनों पर लाइसेंस रिन्युअल और अन्य कार्यों के लिए 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
शिकायतकर्ता चेतन शर्मा ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी कि उनके लाइसेंस रिन्युअल और 22 अन्य लंबित कार्यों के लिए RTO रीना किराड़े ने एजेंट विवेक मलतारे के जरिए 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी। चेतन ने जब परिवहन कार्यालय में संपर्क किया तो उन्हें सीधे एजेंट से मिलने को कहा गया। विवेक ने RTO का हवाला देकर रिश्वत की मांग की, जिसके बाद चेतन ने लोकायुक्त से संपर्क किया।
लोकायुक्त TI प्रतिभा तोमर के नेतृत्व में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की सत्यता जांचने के बाद जाल बिछाया। 4 जून 2025 को दोपहर में अंजड़ नगर के गायत्री मंदिर के पास विवेक मलतारे को पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके बाद RTO रीना किराड़े को भी हिरासत में लिया गया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिश्वत की रकम और संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
लोकायुक्त पुलिस के SP राजेश साहाय ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सतत मुहिम का हिस्सा है। बड़वानी जिले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है, जिसमें जिला परिवहन कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जांच में अन्य संदिग्धों और रिश्वत के नेटवर्क की भी पड़ताल की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सुरक्षा बलों ने दो डंप किए ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
- 2. Central Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1.74 लाख करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, किसानों को बड़ा तोहफा; 41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी पास
- 3. ISRO: गगनयान मिशन में बड़ी सफलता, ISRO ने पूरा किया इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
- 4. BJP Foundation Day: भाजपा स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया 'India First' का मंत्र
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

