Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त का छापा, 40 किलो चांदी के साथ लाखों कैश मिले...

होटल और स्कूल में किए गए निवेश के कारण उनके खिलाफ जांच तेज हो गई है।

पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त का छापा, 40 किलो चांदी के साथ लाखों कैश मिले...
X

MP News : भोपाल। लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर छापेमार कार्रवाई की। इस छापे में 20 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी की ज्वेलरी और संपत्ति के कागजात मिले। जांच के दौरान 40 किलो चांदी भी बरामद हुई है। सौरभ शर्मा पर ट्रांसपोर्ट नाकों पर पोस्टिंग के लिए दलाली लेने का आरोप है, और इस मामले में उनके एक दोस्त चिन्तन सिंह गौर पर भी कार्रवाई की गई है।

MP News : सौरभ शर्मा, जो एक साल पहले वीआरएस लेकर रियल एस्टेट का व्यवसाय शुरू कर चुके थे, पर आरोप है कि उन्होंने 12 साल की नौकरी के दौरान करोड़ों की संपत्ति बनाई। लोकायुक्त को उनके होटल और स्कूल में निवेश के सबूत भी मिले हैं। सौरभ ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत आरटीओ में काम शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे उनके लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव आया, जिससे विभाग और अन्य संस्थाओं में उनके खिलाफ शिकायतें भी आईं।

MP News : वर्तमान में सौरभ दुबई में हैं, जबकि उनके घर पर उनकी मां और नौकर मौजूद थे। लोकायुक्त ने अब तक सौरभ की संपत्तियों के सबूत भोपाल और अन्य जिलों में भी खोजे हैं। उनके होटल और स्कूल में किए गए निवेश के कारण उनके खिलाफ जांच तेज हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire