Create your Account
लोहड़ी, धरती मां की उदारता और किसानों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्यौहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- Rohit banchhor
- 13 Jan, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों को प्रशंसा-पत्र और पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में पंजाबी अकादमी, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व के भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सिख समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रबी फसल की कटाई के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व धरती मां की उदारता को नमन करने और किसान भाइयों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्योहार है।

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश में मनाया जाने वाला एक-एक त्यौहार आनंद और उत्साह भर देता है। पंजाबी समाज का हर आयोजन ऊर्जा से सराबोर कर देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा करे कि त्यौहार का यह आनंद बरसता रहे और हम त्यौहारों से ऐसे ही परस्पर आत्मीयता बढ़ाते रहें। कार्यक्रम में भोपाल-सीहोर संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा, विधायक दक्षिण-पश्चिम भोपाल भगवानदास सबनानी, नेहा बग्गा, पंजाबी साहित्य अकादमी के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह खनूजा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर लोहड़ी की परम्परागत रस्म में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अतिथि गायक कलाकार जोगेंद्र मेंहदी सहित अन्य कलाकारों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों को प्रशंसा-पत्र और पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : 3 करोड़ की ज्वेलरी लूट का पर्दाफाश, यूपी एटीएस की नाकेबंदी में 4 आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG Crime : पत्नी की हत्या कर जंगल में फंदे से लटकाया शव, पति सहित दो गिरफ्तार
- 3. SC: उन्नाव दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को जारी किया नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
- 4. Raipur City Crime : सूखे नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 14 तस्कर गिरफ्तार, 60 किलो गांजा जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

