Begin typing your search above and press enter to search.
आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित करने कार्य कर रहा लोधी समाज: मंत्री प्रह्लाद पटेल

भोपाल। आज राजधानी भोपाल के मानस भवन में राज्य स्तरीय लोधी महासभा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री प्रहलाद पटेल और मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि लोधी समाज आने वाली पीढियां में शिक्षा का प्रचार प्रसार हो इसके लिए काम कर रहा है। और इसमें अब सफलता भी मिल रही है।
साथ ही उन्होंने बताया कि आज भी हमारे समाज में कई दहेज प्रथा और नातरा जैसी कई कुरूतियां है। उनको खत्म करने की दिशा में समाज काम कर रहा है। जिन पर अब काफी हद तक सफलता हासिल हुई है। इसके अलावा सागर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का नाम रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय करने को लेकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह लोधी समाज को बड़ी सौगात दी है। इसके लिए पूरा समाज सीएम का आभारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


