Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच में तालाबंदी,करोड़ो लेकर भागा संचालक, अभिभावकों में मचा हड़कंप...

उन्होंने गोयल और अन्य कर्ताधर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच में तालाबंदी,करोड़ो लेकर भागा संचालक, अभिभावकों में मचा हड़कंप...
X

MP News : भोपाल। तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली दिल्ली की फिटजी कोचिंग की भोपाल ब्रांच में तालाबंदी हो गई है। कोचिंग संस्थान के एमडी दिनेश कुमार गोयल छात्रों से करोड़ों की फीस वसूलकर चंपत हो गए हैं। कोचिंग में पढ़ाने वाले ट्यूटर्स (शिक्षकों) को दो-तीन माह से वेतन भी नहीं मिला है, इस कारण शिक्षकों ने पढ़ाना बंद कर दिया और कोचिंग में तालाबंद हो गई। सैकड़ों की संख्या में पीड़ित छात्र और उनके अभिभावक एमपी नगर थाने में पहुंच गए। उन्होंने गोयल और अन्य कर्ताधर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

MP News : छात्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि फिटजी कोचिंग की भोपाल शाखा में करीब 700 छात्रों ने प्रवेश लिया है। छात्रों से दो लाख रुपए से लेकर 7-8 लाख रुपए तक प्रत्ति कोर्स के हिसाब से फीस ली जाती है। जुलाई और अगस्त में सैकड़ों छात्रों से एक मुश्त फीस भी जमा करा ली गई थी, जबकि कुछ छात्रों से मंथली और पार्ट पेमेंट ली जाती है। भोपाल सेंटर में करीब 700 छात्र पढ़ रहे हैं, जिनसे करीब कई करोड़ की फीस वसूली जा चुकी है।

MP News : कोचिंग बंद होने से छात्र और उनके परिजन ठगा महसूस कर रहे हैं। इंदौर में भी कोचिंग संचालक ने सैकड़ों छात्रों से फीस वसूलकर कोचिंग सेंटर बंद करने पर इस वर्ष जुलाई में फिटजी कोचिंग के एमडी व दिल्ली के रहने वाले दिनेश कुमार गोयल, फाइनेंस ऑफिसर राजीव बब्बर, प्रशासनिक अधिकारी मनीष आनंद के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire