Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

एयरपोर्ट रोड पर खड़ी बोरवेल में पीछे से घुसा लोडिंग ऑटो, दो की मौत, दो घायल...

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एयरपोर्ट रोड पर खड़ी बोरवेल में पीछे से घुसा लोडिंग ऑटो, दो की मौत, दो घायल...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट रोड़ स्थित मनुआभन टेकरी के सामने सड़क किनारे खड़ी बोरवेल मशीन से लोडिंग ऑटो की भिड़ंत होने से हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर दोनों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट रोड़ पर एक बोरवेल मशीन खड़ी हुई थी। इसी दौरान एक लोडिंग ऑटो आकर टकरा गया।

MP News : टक्कर इतनी खतरनाक थी कि लोडिंग ऑटो के परखच्चे उड़ गए,और वही उसमें बैठे चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से चारों ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां दो को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।जिनका इलाज जारी हैं। इधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire