Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Liverpool Accident: लिवरपूल में फुटबॉल विक्ट्री परेड के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचले 50 लोग…

Liverpool Accident: लिवरपूल में फुटबॉल विक्ट्री परेड के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचले 50 लोग…
X

Liverpool Accident: लिवरपूल: लिवरपूल फुटबॉल क्लब की प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीत का जश्न सोमवार, 26 मई को मातम में बदल गया। वाटर स्ट्रीट इलाके में शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उत्सव मना रही भीड़ में घुसकर 50 लोगों को रौंद दिया। इस भयावह हादसे से शहर में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाखों प्रशंसक अपनी टीम की जीत का उत्सव मना रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जहां कई की हालत नाजुक है। लिवरपूल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 53 वर्षीय स्थानीय ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया। पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और हादसे से जुड़ी संवेदनशील सामग्री सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ट्वीट कर दुख जताया, “लिवरपूल की भयानक तस्वीरें देखकर स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं। पुलिस को निष्पक्ष जांच के लिए पूरा सहयोग मिले।” लिवरपूल रिवरसाइड की सांसद किम जॉनसन ने कहा, “हमें उम्मीद है कि घायल जल्द ठीक होकर अपने परिवारों के पास लौटेंगे।”

लिवरपूल फुटबॉल क्लब ने बयान जारी कर कहा, “हम पुलिस के संपर्क में हैं और प्रभावितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire